भाजपा लोकसभा प्रत्याशी रामस्वरूप कोली और विधायक डॉक्टर शैलेश सिंह ने डीग शहर में लोगों से जनसंपर्क कर मांगे वोट

Apr 13, 2024 - 19:50
 0
भाजपा लोकसभा प्रत्याशी रामस्वरूप कोली और विधायक डॉक्टर शैलेश सिंह ने डीग शहर में लोगों से जनसंपर्क कर मांगे वोट

डीग (नीरज जैन)

डीग 13 अप्रैल भारतीय जनता पार्टी के लोकसभा प्रत्याशी रामस्वरूप कोली एवं डीग - कुम्हेर के विधायक डॉ शैलेश  सिंह ने शनिवार को डीग शहर में लक्ष्मण मंदिर से घंटाघर तक मुख्य बाजार में जनसंपर्क किया एवं रविवार को कुम्हेर में  मुख्यमंत्री भजनलाल  की आमसभा में आने के लिए जनता के मध्य पीले चावल बांटकर निमंत्रण देते हुए लोकसभा में भारतीय जनता पार्टी को विजयी बनाने का आह्वान किया। दोनो नेताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों को मजबूत करने एवं राष्ट्र को विकसित बनाने के लिए भाजपा को वोट देने के लिए अपील की। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी शहर मंडल अध्यक्ष अनिल कुमार गुप्ता,  अमरनाथ गुप्ता, राजेंद्र खंडेलवाल ,खेमचंद कोली,  जगदीश टकसालिया , गोपाल इंदौलिया,  दाऊदयाल नसवारिया, इंद्रजीत सांखला, देवेश यादव,छैलबिहारी खंडेलवाल, पवन खंडेलवाल, अधिवक्ता संघ के पूर्व अध्यक्ष आनंद पटेल,पार्षद राहुल लवानिया,दीपक सांखला, दिनेश पचौरी,गिरीश शर्मा, मनोज बाल्मिक,दुष्यंत परमार,  राकेश खंडेलवाल, सर्वेश अरोड़ा सहित युवा मोर्चा के कार्यकर्ता एवं भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................