किशोरपुरा सीनियर सेकेंडरी स्कूल ने बनाया पहली बार रिकॉर्ड 10 वी और 12 वीं क्लास में रहा शत प्रतिशत परिणाम

May 30, 2024 - 15:06
 0
किशोरपुरा सीनियर सेकेंडरी स्कूल ने बनाया पहली बार रिकॉर्ड 10 वी और 12 वीं क्लास में रहा शत प्रतिशत परिणाम

चंवरा (सुमेरसिंह राव) किशोरपुरा सीनियर सेकेंडरी स्कूल का परिणाम इस बार चौकाने वाला और प्रेरणादाई  है। विद्यालय में इस बार 10 वी और 12 वी क्लास का परिणाम शत प्रतिशत रहा हैं। गुरुवार को  स्कूल में अव्वल विद्यार्थियों  का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में शामिल होने आए प्रमुख समाज सेवी सुरेश मीणा किशोरपुरा ने एक प्रतिनिधित्व मंडल के साथ  शानदार प्रदर्शन करने वाले छात्रा रेखा सैनी पुत्री भागीरथ सैनी मोरिंडा भेरूनगर,कंचन सैनी पुत्री रामजीलाल सैनी बांड्या नाला गुढ़ा,तनुज सैनी पुत्र महेंद्र  सैनी,विजेश पुत्र प्रकाश टिकरियावलीऔर स्कूल के  प्रिंसिपल फूलचंद सैनी स्कूल के अन्य शिक्षकों और अभिभावकों का अभिनंदन किया। गांव में अव्वल विद्यार्थियों का डीजे के  साथ जुलूस निकाला गया। विद्यालय में विज्ञान वर्ग शत प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले चेतन्य सैनी,रेखा सैनी और संस्कृत विषय में100/अंक प्राप्त करने वाली कंचन सैनी,आरती कुमावत और रेणु  कुमारी की भी गांव में चर्चा रही।गांव के मौजूद लोगो ने अच्छे परिणाम के लिए स्कूल के प्रिसिपल फूलचंद सैनी वरिष्ठ अध्यापक फूलचंद सहित विद्यालय चंवरा,कमल कुमार, विनोद मास्टर, शुशील कुमार, रामजीलाल सैन,देवेंद्र सिंह, सहितकई लोग मौजूद रहे ।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................