जागा नगर पालिका प्रशासन नालो की सफाई में जुटे कर्मचारी

Jun 25, 2024 - 19:46
 0
जागा नगर पालिका प्रशासन नालो की सफाई में जुटे कर्मचारी

लक्ष्मणगढ़ (अलवर/ कमलेश जैन) आखिर नगर पालिका प्रशासन ने जाम पड़े नालों की सुधि ली।  मालाखेड़ा रोड स्थित झमन विजय के मकान एवं मोदी पेट्रोल पंप के बगल में  जाम पड़े नालो की सफाई शुरू हो गई।  अधिशासी अधिकारी समय सिंह मीणा के निर्देश पर  श्याम सुंदर पांडे राहुल मीणा एवं सफाई कर्मचारी सफाई अभियान को सफल बनाने में जुट गए।

सफाई कर्मचारियों ने पहुंचकर छोटी-बड़ी जाम पड़ी नालियों को साफ करना प्रारंभ कर दिया। सफाई कर्मचारियों ने नालियों की पटिया को हटाकर उसमें जाम पड़े कचरे को बाहर किया।  जाम नालो को सफाई कर्मियों ने बड़ी मेहनत से साफ किया।

अधिशासी अधिकारी समय सिंह मीणा ने बताया कि बाकी बड़े नालों में जाली लगाकर कचरा, बह रहे प्लास्टिक आदि के कूड़े-कचरे को रोकने का कार्य शीघ्र किया जाएगा।   उन्होंने कहा  कि जो बाकी है उन्हें भी जल्द ही साफ करा दिया जाएगा।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................