अलावडा़ में विशेष उत्साह- जगह जगह धार्मिक कार्यक्रम रामायण पाठ,प्रभात फेरी, भंडारे,आतिशबाजी और मंदिरों को सजाया

Jan 22, 2024 - 14:39
 0
अलावडा़ में विशेष उत्साह- जगह जगह धार्मिक कार्यक्रम रामायण पाठ,प्रभात फेरी, भंडारे,आतिशबाजी और मंदिरों को सजाया

रामगढ़ ,अलवर (राधेश्याम गेरा)

अयोध्या में आज होने वाले भगवान राम के गृभगृह में मूर्ति स्थापना और प्राण प्रतिष्ठा समारोह के उपलक्ष्य में कस्बा अलावडा़ सहित आसपास के क्षेत्र नंगली-अलावडा़,चौमा,गुजरपुर,तिलवाड़,मिलकपुर,पूठी, सहित अनेक गांवों में विशेष उत्साह छाया हुआ है।इस उपलक्ष्य में जगह जगह धार्मिक कार्यक्रम रामायण पाठ,प्रभात फेरी, भंडारे,आतिशबाजी और मंदिरों को सजाया गया है।
इसी के अंतर्गत कस्बा अलावडा़ में बगीची वाले हनुमान मंदिर पर दो दिवसीय रामायण पाठ का आयोजन किया गया। शिव मंदिर रामलीला ग्राउंड से प्रभात फेरी निकाली गई थी,श्याम सखा मंडल अलावडा़ द्वारा डीजे की धुन पर नाचते गाते हुए निशान शौभायात्रा निकाली गई,जिसमें झालर और रत्तीराम छिलवाड़ व रोशनलाल शर्मा भामाशाहों घोड़ों पर सवार रहे। आजाद युवा मंडल द्वारा भी सहयोग दिया गया।

उसके पश्चात रामलीला कमेटी व ग्रामीणों के सहयोग से विशाल भण्डारे का आयोजन किया गया जिसमें हजारों की संख्या में लोग प्रसाद ग्रहण कर रहे हैं। राम भक्तों द्वारा मंदिरों को सजाया गया है। श्याम सखा मंडल द्वारा कस्बे के मैन बाजार को दुल्हन की तरह सजाते बाजार के मुख्य द्वारों को सजाया गया और बाजार में जगह जगह रंगोली बनाई गई पूरे बाजार को झंडियों,लड़ियों और गुब्बारों से सजाया गया है।
श्याम सखा मंडल अध्यक्ष आनंद गोयल ने बताया कि इसी उपलक्ष्य में सांयकाल में विशेष आतिशबाजी की जाएगी और कस्बे की मंदिरों सहित प्रत्येक दुकान पर 3100 दीप जलाकर दिपावली की तरह दीपोत्सव किया जाएगा।
निशान यात्रा के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने को लेकर पुलिस चौकी इंचार्ज हरिराम सहित रामगढ़ और अलावडा का पुलिस जाप्ता महिला कांस्टेबलों सहित मौजूद रहा।
इस दौरान श्याम सखा मंडल अध्यक्ष आनंद गोयल, योगेश छिलवाड़,दिनेश शर्मा,अमित शर्मा,देवेन्द्र सिंघल, ब्रजभूषण शर्मा,बिसम्बर जैन,जगमोहन सौनी,सिद्धार्थ शर्मा,हरिऔम शर्मा,हर्षित गेरा,संजय कालरा, जयप्रकाश साहू,मोहित शर्मा,बंटी शर्मा,रमेश सैनी, चिराग गेरा, कृष्ण कालरा,नितेश सिंघल सहित श्याम सखा मंडल, आजाद युवा मंडल,शिव रामलीला कमेटी सदस्यों सहित अनेक ग्रामीण युवाओं ने सहयोग दिया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................