हर हर महादेव - घर घर महादेव के ‌जयकारों के साथ "ज्योत दर्शन थार्मिक यात्रा" का आयोजन सफलतापूर्वक सम्पन्न

Jul 28, 2024 - 14:34
 0
हर हर महादेव - घर घर महादेव के ‌जयकारों के साथ "ज्योत दर्शन थार्मिक यात्रा" का आयोजन सफलतापूर्वक सम्पन्न

भीलवाड़ा ( राजकुमार गोयल) रिमझिम रिमझिम बारिश की फुहारों के बीच में हर हर महादेव - घर घर महादेव , हर हर महेश - घर घर महेश के जयकारों के साथ , महामृत्युंजय मंत्र जाप करते हुए अन्तर्राष्ट्रीय माहेश्वरी कपल क्लब भीलवाड़ा जिला शाखा द्वारा क्लब के राष्ट्रीय महासचिव , अनिता डॉ अशोक सोडाणी एवं राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष डॉ सुमन सुरेश सोनी ‌के मुख्य आतिथ्य में एवं क्लब के भीलवाड़ा जिला पदाधिकारियों जिला क्रीड़ा सचिव ,रेणु ,राजेश कोगटा, जिला परिवार समन्वय सचिव राखी , प्रमोद राठी, जिला शिक्षा सचिव ,इन्दिरा डॉ भागचन्द सोमानी के विशिष्ठ आतिथ्य में आज रविवार को सांय 4 बजे से 7 बजे तक "" ज्योत दर्शन " धार्मिक कार्यक्रम सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ !

क्लब के सनातन धर्म प्रचार प्रसार अभियान के तहत " ज्योत दर्शन " धार्मिक आयोजन में  क्लब के सदस्यों द्वारा सावन के पवित्र महिने में जहां भगवान महादेव के शिवलिंग बिराजित है निम्न आठ मन्दिरों में "दीया बाती ज्योति "  हेतु आठ किलो देशी घी भेंट करके  मन्दिरों में भगवान श्री के दर्शन किये गये तथा महामृत्युंजय मंत्र जाप करके भगवान महेश की स्तुति की गई  !  कार्यक्रम संयोजक ,डॉ सुमन सोनी ने बताया कि पीपलेश्वर महादेव मंदिर से " ज्योत दर्शन " धार्मिक आयोजन प्रारम्भ होकर बालाजी मंदिर, लक्ष्मी नारायण मंदिर, ग्यारह मुखी हनुमान जी मंदिर, काशीपुरी शिव मंदिर, खाटूश्याम मंदिर, शिव गणेश मंदिर से होते हुए रामधाम मंदिर स्थित बारह ज्योतिर्लिंगों पर मंत्रोचार अभिषेक के साथ समाप्त हुआ !

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................