हर घर तिरंगा अभियान के तहत रैली का आयोजन

Aug 14, 2024 - 18:14
 0
हर घर तिरंगा अभियान के तहत रैली का आयोजन

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बानसूर के ग्राम बुटेरी के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य राकेश कुमार शर्मा व ग्राम विकास अधिकारी सुधीर यादव ने स्कूल परिसर से रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। स्कूली बच्चों ने हाथों में तिरंगा लेकर गांव के मुख्य रास्तों, खेतों में रैली निकाल कर स्वतंत्रता दिवस के महत्व को बढ़ावा देने के लिए जन जागरूकता का संदेश दिया।  बच्चों ने हाथ में तिरंगा लेकर "भारत माता की जय"  "विजय विश्व तिरंगा प्यारा, झंडा ऊंचा रहे हमारा" के नारे लगाए। नेहरू युवा केंद्र के बानसूर ब्लॉक कोऑर्डिनेटर विक्रम सूद बुटेरी ने ग्रामीणों को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने घर पर तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित किया। इन्होंने बताया कि हर घर तिरंगा अभियान राष्ट्रीय गौरव और एकता की नई भावना को बढ़ावा देता है, उन्होंने नागरिकों से झंडे के साथ सेल्फी लेकर harghartiranga.com पर अपलोड करने का आग्रह किया। इस अवसर बीएलओ सुभाष गुर्जर, विद्यालय के व्याख्याता बसंत कुमार, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, ग्राम पंचायत स्टाफ, विद्यालय परिवार और ग्रामीण मौजूद रहे।

  • भारत कुमार शर्मा

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................