मंथन स्पेशल स्कूल में प्रवेशोत्सव कार्यक्रम का हुआ आयोजन

Jul 1, 2025 - 16:54
 0
मंथन स्पेशल स्कूल में प्रवेशोत्सव  कार्यक्रम  का हुआ आयोजन

बहरोड़ (भारत कुमार शर्मा)

दिव्यांग बच्चों के लिए संचालित मंथन स्पेशल स्कूल में मंगलवार को ग्रीष्मावकाश के बाद  विद्यालय के पुनः शुरू होने के उपलक्ष्य में प्रवेशोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर नव प्रवेशित छात्र छात्राओं एवं ग्रीष्मावकाश के बाद वापस आये छात्र छात्राओं का टीका लगाकर स्वागत किया गया। साथ ही सेल्फी पॉइंट पर बच्चों के साथ सेल्फी ली गई। 
वहीं लायंस क्लब बहरोड़ ‘केसरी’ के कोषाध्यक्ष डॉ० सौरभ गौड़ की माताजी स्व० श्रीमती मधु गौड़ के जन्मदिन के उपलक्ष्य में उनके द्वारा बच्चों को स्टेशनरी एवं खाद्य सामग्री वितरित की गई। तत्पश्चात मंथन पदाधिकारियों द्वारा स्मृति चिन्ह भेंट कर क्लब का आभार व्यक्त किया गया व इस नवीन शुरुआत हेतु शुभकामनाएं प्रेषित की गई। 
कार्यक्रम में लायंस क्लब केसरी संस्थापक महेंद्र शर्मा, नवनियुक्त अध्यक्ष ललित शर्मा, सचिव कर्मवीर यादव कोषाध्यक्ष डॉ० सौरभ गौड़ , डॉ० अवंतिका गौड़, ईशानी गौड़, भूपेंद्र यादव, मंथन  बहरोड़ इकाई अध्यक्ष अमित यादव संस्थापक डॉ० पीयूष गोस्वामी,  राष्ट्रीय सचिव डॉ० सविता गोस्वामी महिला इकाई कोषाध्यक्ष चेतना यादव, विशेष शिक्षक अंकित सैन, शालिनी शर्मा ,  सुनीता सैनी सहित बच्चे एवं अभिभावक उपस्थित रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................