स्वतंत्रता दिवस 5100 झंडो के साथ निकाली विशाल तिरंगा रैली

Aug 15, 2024 - 16:42
 0
स्वतंत्रता दिवस 5100 झंडो के साथ निकाली विशाल तिरंगा रैली

नौगावा (छगन चेतीवाल)  स्वतंत्रता दिवस पर आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष में नगरपालिका नौगांवा में 5100 झंडो के साथ अलवर जिले की विशाल तिरंगा रैली निकाली गई। विशाल तिरंगा रैली को भाजपा नेता जय आहुजा एवं नौगावा नगरपालिका अध्यक्ष राजीव सैनी के द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। 1 किलोमीटर लम्बी रैली मे राजकीय एवं निजी विद्यालयों के लगभग 1500 बच्चों सहित करीब 6000 से अधिक ग्रामीण हाथो मे तिरंगा लिए शामिल हुए। डीजे की धुन नाचते गाते देशभक्ति के नारे लगाते हुए रैली नौगावा के मुख्य मार्गो से होती हुई वापिस सरकारी स्कूल के परिसर मे पहुंची। रैली मे निजी विद्यालयों के विधार्थियो द्वारा विभिन्न झांकिया प्रस्तुत की गई। रैली के दौरान ड्रोन से पुष्प वर्षा की गईं तथा रंगीन आतिशबाजी भी की गईं। रैली की व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद रहा। रैली के दौरान भाजपा नेता जय आहुजा, नौगावा नगरपालिका अध्यक्ष राजीव सैनी, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष इंद्रजीत सिंह, राजेश राठी, सुनील गड़ाई, प्रवेश गुर्जर, निर्मल जांगिड़, नेमीचंद जांगिड़ सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................