पहाड़ी पुलिस की कार्यवाही; 8 साइबर ठग गिरफ्तार, 6 मोबाइल और 4 फर्जी सिम बरामद

Jan 2, 2026 - 13:09
 0
पहाड़ी पुलिस की कार्यवाही; 8 साइबर ठग गिरफ्तार, 6 मोबाइल और 4 फर्जी सिम बरामद

डीग में एसपी ओमप्रकाश मीणा के निर्देशन में पहाड़ी पुलिस ने 'ऑपरेशन एंटीवायरस' अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने साइबर ठगी के ठिकानों पर दबिश देकर 8 साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 6 मोबाइल फोन और 4 फर्जी सिम कार्ड बरामद किए गए हैं।

पुलिस के अनुसार ये सभी ठग पुलिस की रडार से बचने के लिए पहाड़ों की तलहटी और जंगलों में छिपकर साइबर ठगी को अंजाम दे रहे थे। पहाड़ी पुलिस को सोमका और भेसेड़ा की पहाड़ियों में इनकी लोकेशन मिली थी, जिसके बाद कार्रवाई की गई।

गिरफ्तार किए गए ठग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का उपयोग कर विभिन्न तरीकों से ठगी करते थे। उनके जब्त किए गए मोबाइल फोन की जांच में कई सोशल मीडिया ऐप्स मिले, जिनका इस्तेमाल वे धोखाधड़ी के लिए करते थे। फोन की गैलरी में 16 लाख रुपए की ठगी से संबंधित स्क्रीनशॉट और अन्य तथ्य भी मिले हैं। पुलिस अब इन सभी साइबर ठगों से गहनता से पूछताछ कर रही है। जांच का उद्देश्य यह पता लगाना है कि इस गिरोह में और कितने लोग शामिल हैं और उन्होंने अब तक कुल कितने रुपए की ठगी की वारदातों को अंजाम दिया है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................