भाजपा सदस्यता अभियान में सिरोही जिले में डेढ़ लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य लिया है : प्रदेश उपाध्यक्ष जोधा

भाजपा का सक्रिय सदस्य बनने के लिए प्रत्येक प्राथमिक सदस्य को 100 सदस्य बनाने होंगे

Sep 4, 2024 - 18:44
 0
भाजपा सदस्यता अभियान में सिरोही जिले में डेढ़ लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य लिया है : प्रदेश उपाध्यक्ष जोधा

 सिरोही  (रमेश सुथार) भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष नाहर सिंह जोधा ने सदस्यता अभियान को लेकर पत्रकार वार्ता में बताया कि 2 सितंबर को सदस्यता अभियान का शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भाजपा की सदस्यता लेकर किया। राजस्थान में सदस्यता अभियान के तहत 3 सितंबर को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़, उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी, व प्रेमचंद बैरवा ने मिस कॉल कर भाजपा की सदस्यता ली। इसी तरह अब हर जिले में 4 सितंबर से सदस्यता अभियान की शुरुआत हुई। उन्होंने बताया कि इस बार सदस्यता अभियान में भाजपा ने प्रदेश में सवा करोड़ सदस्य बनाने का लक्ष्य लिया है इसी तरह सिरोही जिले में पहले सत्तर हजार लोगों ने भाजपा की सदस्यता ली थी इस बार सिरोही जिले में डेढ़ लाख लोगों को भाजपा का सदस्य बनाने का लक्ष्य लिया है लेकिन इस लक्ष्य को पूरा करके कहीं ज्यादा सदस्य बनेंगे। सिरोही जिले में 755 बूथ हैं प्रत्येक बूथ पर 200 सदस्य बनाने होंगे। उन्होंने कहा कि नए सदस्य बनने के लिए 18 वर्ष से ज्यादा आयु हो व भाजपा के सिद्धांतों, अनुशासन व आस्था से बधा हुआ हो।
प्रदेश उपाध्यक्ष जोधा ने बताया कि सदस्यता अभियान में इस बार हर वर्ग को भाजपा से जोड़ेंगे। लोगों के घर-घर संपर्क कर भाजपा की रीति नीति व विचारधारा से अवगत कराकर सदस्य बनाएंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा का सदस्य बनने के लिए 880002024 पर मिस कॉल देकर प्राथमिक सदस्य बन सकते हैं। भाजपा का सक्रिय सदस्य बनने के लिए प्रत्येक प्राथमिक सदस्य को 100 सदस्य बनाने होंगे। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी को पिछली बार चलाए गए सदस्यता अभियान में जनता से मिले सहयोग एवं कार्यकर्ताओं के परिश्रम की बदौलत विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक संगठन का दर्जा मिला। 
प्रदेश उपाध्यक्ष जोधा ने कहा कि हम सबका साथ, सबका विकास के ध्येय को साथ लेकर चलते हैं। अन्य राजनीतिक दल राजनीति करते हैं। एक दूसरे को नीचा दिखाने का काम करते हैं। देश और प्रदेश की जनता को भाजपा के कार्यकर्ताओं पर विश्वास है। यह सदस्यता अभियान उन लोगों के लिए है, जिनके पास अभी तक हम नहीं गए हैं। उन लोगों के पास जाना है, पार्टी की रीति-नीति को बताना है। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी रोहित खत्री ने बताया कि सदस्यता अभियान को लेकर पत्रकार वार्ता में भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेश कोठारी, सदस्यता अभियान के जिला संयोजक बाबू भाई पटेल, किसान मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष गणपत सिंह राठौड़, जिला महामंत्री नरपत सिंह राणावत, सदस्यता अभियान के जिला सहसंयोजक महिपालसिंह चारण, प्रकाश रावल, जबर सिंह चौहान व जितेंद्र खत्री मौजूद रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................