बड़ागांव भानी पब्लिक सेकेंडरी स्कूल में दो दिवसीय प्रतियोगिता का समापन

Sep 8, 2024 - 12:56
 0
बड़ागांव भानी पब्लिक सेकेंडरी स्कूल में दो दिवसीय प्रतियोगिता का समापन

उदयपुरवाटी (सुमेरसिंह राव) बड़ागांव स्थित भानी पब्लिक सैकण्डरी स्कूल में एयू बैंक के सौजन्य से चल रही दो दिवसीय खेल प्रतियोगिताओं का समापन हुआ। विद्यालय प्रबंधक योगेश सैनी ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि  चंदूलाल शर्मा निदेशक गोमती देवी पी जी कॉलेज व अध्यक्षता संस्था निदेशक रविंद्र पारीक ने की। एयू बैंक के जोनल प्रभारी सूबेदार आजाद सिंह शेखावत व कोच सीताराम झाझडिया ने बताया कि प्रतियोगिताओं के फाइनल मुकाबले में 17 वर्षीय कबड्डी बालिका वर्ग में चनाना प्रथम एवं भानी पब्लिक स्कूल द्वितीय, 17 वर्षीय  फुटबॉल बालक वर्ग में एसडीआर प्रथम व भानी पब्लिक द्वितीय, थ्रो बॉल 13 वर्षीय बालिका वर्ग में भानी पब्लिक प्रथम, वॉलीबॉल 17 वर्षीय बालक वर्ग में झुंझुनू एकेडमी प्रथम, थ्रो बॉल 17 वर्षीय बालिका वर्ग में भानी पब्लिक स्कूल प्रथम रही। एथलेटिक्स में 1500 मीटर रेस 17 वर्षीय बालक वर्ग में निखिल, बालिका वर्ग में मुस्कान, 400 मीटर रेस 13 वर्षीय बालक वर्ग में प्रिंस, 17 वर्षीय बालक वर्ग में विक्रम, 13 वर्षीय बालिका वर्ग में भारती, 17 वर्षीय बालिका वर्ग में झलक, 100 मीटर 13 वर्षीय बालक वर्ग में अमन, बालिका वर्ग में हेमाराज विजेता रहे। विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों को मेडल एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान चैन सिंह शेखावत, राजेश कुमार, दिनेश सांखला, आकाश मीणा, हरिराम, महेंद्र सिंह, ओमप्रकाश कल्याण, सरिता सैनी, ममता जांगिड़ सहित समस्त विद्यालय स्टाफ एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................