मुंबई में मेवाड़ के रसोईयों ने सवा सौ किलो सूजी का हलवा श्रद्धालुओं को बांटा, गणपति विसर्जन के लिए निकाले जा रहे जुलूस

Sep 19, 2024 - 20:37
Sep 19, 2024 - 20:37
 0
मुंबई में मेवाड़ के रसोईयों ने सवा सौ किलो सूजी का हलवा श्रद्धालुओं को बांटा,  गणपति विसर्जन के लिए निकाले जा रहे जुलूस

उदयपुर।(मुकेश मेनारिया) मुंबई में 10 दिवसीय गणेश उत्सव के समापन पर गुरुवार को विभिन्न गणेश मंडलों द्वारा ढोल-नगाड़ों और गणपति बप्पा मोरया के जयकारों के साथ विघ्नहर्ता की प्रतिमाओं के विसर्जन के लिए जुलूस निकाले जा रहे हैं। भगवान गणेश की विभिन्न रूपों और आकारों की सुसज्जित प्रतिमाओं को प्रार्थना, अगले बरस फिर से आने के अनुरोध, संगीत और नृत्य के साथ विसर्जन के लिए पंडालों से बाहर निकाला गया। अपने प्रिय देवता की एक झलक पाने के लिए शहर के विभिन्न स्थानों पर भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। इसी उपलक्ष्य में मुंबई में काम कर रहे मेवाड़ के रसोईयों ने गणपति बप्पा को सवा सौ किलो सूजी का हलवा बनाकर श्रद्धालुओं में बांटा। वही कार्यरत मुकेश मेनारिया मावली ने बताया की पिछले कई वर्षो से सभी रसोइए मिलकर गणपति उत्सव में भाग ले रहे हैं और हर वर्ष अलग अलग व्यंजन बनाकर भक्तों को बांट रहे है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................