अज्ञात व्यक्ति द्वारा बेजुबान पशु पर कुल्हाड़ी से हमला; घायल सांड कुल्हाड़ी समेत कराहता मिलने पर गौ सेवकों ने बचाये प्राण

Nov 5, 2026 - 14:04
 0
अज्ञात व्यक्ति द्वारा बेजुबान पशु पर कुल्हाड़ी से हमला; घायल सांड कुल्हाड़ी समेत कराहता मिलने पर गौ सेवकों ने बचाये प्राण

खैरथल (हीरालाल भूरानी) समीपवर्ती ग्राम मातौर में  एक हृदय विदारक दृश्य देखकर राह चलते लोगो के पाँव भी ठिठक गए ! प्राप्त जानकारी के अनुसार मातौर गांव में बुधवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे एक सांड शरीर में फंसी कुल्हाड़ी के साथ कराहता हुआ देख गांव के लोगो ने हिम्मत कर घायल सांड के शरीर से न केवल कुल्हाड़ी निकाली अपितु उसका उपचार कर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ खैरथल थाने में पशु क्रूरता का मामला भी दर्ज कराया गया है!

गांव के जयकिशन पुत्रश्री चंद ने रिपोर्ट दर्ज कराई की हमारे गांव मातौर, बड़ी, बिरटोली, सोरखा के किसी अज्ञात व्यक्ति ने बेजुबान पशु के अमानवीय एवं क्रूरता पूर्ण व्यवहार किया गया है ! उस व्यक्ति द्वारा अनावश्यक रूप से प्रताड़ित किया गया है! बताया जाता है की जयकिशन के साथ आये ग्रामीणों ने थाने में कुल्हाड़ी को थाने में सुपुर्द कर दोषी व्यक्ति की तलाश करने व नियमानुसार कड़ी कार्यवाही किये जाने की मांग की है! इस मौके पर एडवोकेट सुरेंद्र कुमार, कुलदीप वर्मा, जय किशन प्रजापत, मोहित सेन, अरविंद तंवर, डॉ विक्की सैनी, राजीव चौधरी, सन्नी मानोतिया, सागर जाटव, प्रवीण प्रजापत, विकास जाटव, अक्षय चौधरी अंकित रण सिंह चौधरी, सुभाष चौधरी, हितेश चौधरी, हवा सिंह चौधरी मौजूद रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है