5 साल की मासूम के साथ मौलवी ने किया दुष्कर्म,चीख सुनकर मां पहुंची तो मस्जिद से भागा

Sep 22, 2024 - 19:16
 0
5 साल की मासूम के साथ मौलवी ने किया दुष्कर्म,चीख सुनकर मां पहुंची तो मस्जिद से भागा

अलवर ,राजस्थान 

मस्जिद के मौलाना ने 5 साल की मासूम को टॉफी देने के बहाने बुलाया और रेप किया। उसके चिल्लाने की आवाज सुनकर मां पहुंची तो मौलाना बच्ची को छोड़कर मस्जिद से फरार हो गया। घटना अलवर जिले मे रविवार सुबह 9 बजे की है।

अलवर जिले के एक गांव में 5 वर्षीय मासूम बालिका के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता के पिता ने बताया कि उसके घर के सामने मस्जिद है। जिसमे पिछले दो साल से एक व्यक्ति मौलवी का काम करता है। आज सुबह उसकी 5 वर्षीय पुत्री घर के बाहर खेल रही थी। मौलवी ने उसकी बच्ची को चीज देने के बहाने मस्जिद के अंदर ले गया व मस्जिद के अंदर ले जाकर दुष्कर्म करने लगा। बच्ची के चिल्लाने की आवाज सुनकर उसकी पत्नी मस्जिद के अंदर गयी तो मौलवी सन्दिग्ध अवस्था मे दिखाई दिया। उसकी पत्नी को देखकर मौलवी बच्ची को छोड़कर भाग गया।

रिपोर्ट में बताया- मां दौड़कर मस्जिद के अंदर गई तो मौलाना बच्ची के साथ रेप कर रहा था। मां को देख मौलाना बच्ची को छोड़कर वहां से भाग गया। इसके बाद थाने पहुंचकर आरोपी मौलाना के खिलाफ रिपोर्ट दी है। मौलाना 2 साल पहले ही इस मस्जिद में आया था। पुलिस इसके बारे में जानकारी जुटा रही है।

थानाधिकारी रामजीलाल मीना ने बताया- 5 साल की बच्ची के साथ रेप करने का मामला दर्ज हुआ है। पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज किया गया है। आरोपी मौलाना फरार है। उसे पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं।

  • अनिल गुप्ता 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................