पुलिस प्रशासन और कानून की सहायता एवं समन्वय स्थापित कर गौकशी रोकने का किया जाएगा प्रयास -बाबा बालक नाथ

Oct 4, 2024 - 18:55
 0
पुलिस प्रशासन और कानून की सहायता एवं समन्वय स्थापित कर गौकशी रोकने का किया जाएगा प्रयास -बाबा बालक नाथ

राजगढ़ (अलवर/ कमलेश जैन) तिजारा विधायक बाबा बालकनाथ आज राजगढ़-लक्ष्मणगढ़ क्षेत्र में रहे। इस दौरान विधायक बाबा बालकनाथ ग्राम डगडगा कल्ला जी महाराज के मंदिर पहुंचे। जहाँ भागवत कथा होने से पूर्व निकली 1100 कलशों की कलश यात्रा में शामिल हुए। यात्रा के दौरान बाबा बालकनाथ हाथी पर बैठकर निकले। इसके पश्चात तिजारा विधायक राजगढ़ कस्बे के अवधूत दत्त आश्रम पहुंचे। जहां उन्होंने आश्रम के महंत स्वामी श्याम भारती के देवलोकगमन हो जाने पर उनकी समाधि पर पुष्प अर्पित किए एवं उनके उत्तराधिकारी स्वामी अमन भारती को चादर ओढाई। इस दौरान उन्होंने थानागाजी क्षेत्र के भीकमपुरा में जोहड के अंदर मिले गायों के अवशेष के बारे में कहा कि गौकशी को लेकर सरकार को इस पर ठोस कानून बनाना चाहिए। ऐसी घटनाओ पर पूर्णतया प्रतिबन्ध लगे। इस पर प्रभावी कार्य योजना बनाकर पुलिस प्रशासन व कानून दोनो को आपसी समन्वय बैठाए। जिससे कानून मजबूत होगा तो पुलिस प्रशासन भी प्रभावी रूप से कार्य करेगा। इससे पूर्व में भी सरकार गम्भीरता से विचार करे। जिससे ऐसे लोगो पर कड़ा संदेश जाए जो गौकशी व गौमांस का सेवन करते है। उन्होंने कहा कि थानागाजी वाला मामला अभी संज्ञान में आया है। सम्बंधित एसपी से बात करेगे। जिन्होंने इस घटना को अंजाम दिया है। उनके खिलाफ़ ठोस कार्यवाही कर गिरफ्तार कर कड़ी सजा दिलाने का कार्य करे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................