वाटर हार्वेस्टिंग टैंक खोदते समय मिट्‌टी ढहने से दो मजदूर दबे, मौत

Oct 6, 2024 - 14:39
 0
वाटर हार्वेस्टिंग टैंक खोदते समय मिट्‌टी ढहने से दो मजदूर दबे, मौत

जयपुर में मिट्टी ढहने से शनिवार दोपहर दो मजदूरों की दबने से मौत हो गई। वह वाटर हार्वेस्टिंग टैंक खोदने के दौरान 10 फीट नीचे काम कर रहे थे। गड्‌ढे में दबे मजदूरों को बाहर निकालने के प्रयास के दौरान भांकरोटा थाना पुलिस को सूचना दी गई। भांकरोटा थाना पुलिस ने सूचना पर पहुंचकर तुरंत सिविल डिफेंस टीम को बुलाया। करीब 2 घंटे की मशक्कत के बाद सिविल डिफेंस टीम ने जेसीबी की मदद से मिट्टी हटाकर गड्‌ढे में दबे दोनों मजदूरों को बाहर निकाला। गंभीर हालत में दोनों घायल मजदूरों को SMS हॉस्पिटल भिजवाया गया। डॉक्टर्स ने दोनों मजदूरों को चैक कर मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने SMS हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में पोस्टमार्टम करवाकर दोनों शवों को परिजनों को सौंप दिया है

ASI फूला राम ने बताया- हादसे में गुढ़ागौड़जी झुंझुनूं निवासी जयमल (60) और गया बिहार निवाीस सीताराम (45) की मौत हो गई। वह भांकरोटा में सिरसी रोड स्थित रियासत कृष्णा रेजिडेंट्स में वाटर हार्वेस्टिंग के लिए टैंक खोद रहे थे। दोपहर 2 बजे टैंक में करीब 10 फीट नीचे दोनों गड्‌ढा खोदने का काम कर रहे थे। इसी दौरान अचानक मिट्टी ढहने से गड्‌ढे में काम कर रहे दोनों मजदूर दब गए। मजदूरों के दबने पर गड्‌ढे के बाहर काम कर रहे साथियों में हंगामा मच गया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................