बाली में शुभ मुहूर्त में होली का किया रोपण

तखतगढ़ (बरकत खां) बाली नगर में सनातन धर्म मंडल अध्यक्ष अजयपाल सिंह जोधा की उपस्थिति में शुभ मुहूर्त में पंडित अवधेश व्यास महाराज द्वारा पूजा अर्चना व मंत्रोच्चार के साथ होलिका रोपण किया मंडल अध्यक्ष जोधा ने बताया कि होली सनातन धर्म के प्रमुख त्यौहारों में गिना जाता है। 13 मार्च को होलिका दहन का पर्व गाजे बाजों के साथ झूमते गाते हुए मनाया जायेगा। इसके अगले दिन इसी स्थान पर गैर नृत्य एवं आयोजन किया जायेगा। इस अवसर पर दलपतराज रावल, पार्षद कमलेश सोनी, हसमुख अग्रवाल, पं. जयेंद्र व्यास, जेठाराम चौधरी, गोविन्द टेलर, शेषमल मारू, भीमाराम मेघवाल, मोहनलाल सैन, हितेश चौधरी सहित बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित रहे।
बाली में शुभ मुहूर्त में होली का रोपण करते हुए।






