पिचावा में मेघवाल समाज का महासम्मेलन सम्पन्न: शिक्षा, एकजुटता और राजनीतिक प्रतिनिधित्व पर हुआ गहन मंथन
तखतगढ़ (बरकत खान) निकटवर्ती पिचावा गांव में मेघवाल समाज महासम्मेलन एवं स्नेह मिलन समारोह शांतिपूर्ण व हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ। इस सम्मेलन में जिलेभर से बड़ी संख्या में समाज के बुद्धिजीवियों, युवाओं और बुजुर्गों ने भाग लिया।
महासम्मेलन में समाज की एकजुटता, शिक्षा के प्रचार-प्रसार, युवाओं की भागीदारी, सामाजिक विकास तथा राजनीतिक क्षेत्र में प्रभावी प्रतिनिधित्व जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।
कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमेटी के संगठन महासचिव जोगाराम सोलंकी, भाजपा एससी प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष मेघाराम परमार, शोभा सोलंकी, सुरेन्द्र परमार, गोमाराम रमेशा एवं नारायण मनिहारी सहित कई गणमान्यजनों ने शिरकत की। वक्ताओं ने समाजबंधुओं को संबोधित करते हुए सामाजिक उत्थान के लिए सामूहिक प्रयासों पर जोर दिया।
समारोह को सफल बनाने में भैरू भाई सोलंकी, लालाराम, मुकेश दहिया, प्रकाश राणावत, मदन जॉक्सन, पन्नाराम, मोहन परमार, बाबूलाल, भीमाराम, तुलसाराम एवं चेलाराम सहित युवा कार्यकर्ताओं का विशेष योगदान रहा। अंत में आयोजकों ने सभी अतिथियों और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।

