अवैध शराब से भरा ट्रक जब्त 12 लाख की कीमत के 107 कार्टून बरामद, वेस्ट प्लास्टिक बोरो के नीचे छुपा कर तस्करी

Aug 31, 2025 - 14:43
 0
अवैध शराब से भरा ट्रक जब्त 12 लाख की कीमत के 107 कार्टून बरामद, वेस्ट प्लास्टिक बोरो के नीचे छुपा कर तस्करी

तखतगढ़ (बरकत खां)

तखतगढ़  / सुमेरपुर थाना क्षेत्र में पाली द्वारा पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत शराब माफियाओं के विरुद्ध बडी कार्यवाही। ट्रक में भरी विभिन्न महंगी ब्रांड की राजस्थान निर्मित अवैध शराब के 107 कार्टून बरामद जिनकी कीमत करीब 12 लाख रुपए।

 कार्यवाहक जिला पुलिस अधीक्षक विपिन शर्मा आर.पी.एस.ने बताया कि आज 31/8/2025 को महानिदेशक राजस्थान जयपुर द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत शराब माफियाओं के विरुद्ध कार्यवाही हेतु डीएसपी चैनसिंह महेचा बाली के निकटतम सुपरविजन एवं जितेन्द्र सिंह राठौड़ आरपीएस वृताधिकारी वृत सुमेरपुर के निर्देशन में रविन्द्र सिंह खींची नि.पु. थानाधिकारी पुलिस थाना सुमेरपुर शहर के नेतृत्व में पुलिस थाना सुमेरपुर शहर पाली की टीम द्वारा आसुचना संकल्प के आधार पर ट्रक नम्बर डीडी - 01 -ई - 9851 की तलाशी ली गई तो ट्रक में वेस्ट प्लास्टिक के बोरों के निचे अवैध शराब आफिसर चाईस रायल चैलेंज एन्टी क्यूटी व मैजिक मूमट के कुल 107 कार्टुन जब्त कर चालक रसुल खां पुत्र सुल्तान खां मोयला कुम्हार उम्र 27 साल पैशा ड्राईविंग निवासी मुत्तो का वास तिवरी पुलिस थाना मथानिया जोधपुर कमिश्नरेट को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई। उक्त अवैध अंग्रेजी शराब राजस्थान से गुजरात सप्लाई हेतु लेकर जा रहा था।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................