गणपति पीर का मेला 21 फरवरी को, कलशयात्रा निकाली

नारायणपुर (भारत कुमार शर्मा) नारायणपुर उपखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत कानपुरा लाज में स्थित गणपति पीर का विशाल मेला व तृतीय दिवसीय नव चण्डी दुर्गा पाठ एवं पच कुण्डात्मक यहायज्ञ का आयोजन 21 फरवरी को होगा। वैदिक पंडित शुभम् शास्त्री ने बताया कि 17 फरवरी को यज्ञ एवं मेला से पूर्व 251महिलाओ ने सिर पर आस्था का कलश उठाया। कलशयात्रा भोमियाजी महाराज से उठाकर नगर परिक्रमा करते हुए गणपति पीर मंदिर पहुंच कर समापन हुई। दुर्गा पाठ का शुभारंभ 17 फरवरी से शुरू होंगे। दुर्गा पाठ का समापन 19 फरवरी को यज्ञ पूर्णाहुति के साथ किए जाएंगे। 20 फरवरी को रात्रि को सत्संग कार्यक्रम होगा जो प्रभु की इच्छा तक भजनों का आयोजन किया जाएगा। शुक्रवार 21 फरवरी को मेला भराया जाएगा और दोपहर को विशाल भण्डारे का आयोजन होगा। कलशयात्रा के दौरान नत्थूराम सैनी,सोनू सैनी,नवल सैनी, गोपाल सैनी, सुनील यादव, रमेश सैनी, महेंद्र सैनी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे।






