रंगोली बनाकर की नव वर्ष कार्यक्रम की शुरुआत

गुरला (बद्रीलाल माली) :-नेशनल हाईवे 758 स्थित गुरला में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से चैत्र शुक्ल प्रतिपदा नव वर्ष मनाया गया। कार्यक्रम की शुरूआत रंगोली बनाकर, पर पुष्प अर्पित कर की। फिर वक्ताओं ने नव वर्ष के बारे में बताया। साथ ही नव वर्ष पर प्रकृति में होने वाले परिवर्तनों व इतिहास और नववर्ष से जुड़ी घटनाओं के बारे में जानकारी दी। इसके बाद स्वयंसेवकों ने हिन्दू नववर्ष की एक दूसरे को एवं कस्वे में लोगों को बधाई दी। हरिश कुमार सत्यनारायण विजय दिपक कुलदीप किसन माली बद्री लाल माली पवन दिनेश दाधिच पुरूषोत्तम त्रिपाठी सुरेश प्रजापत आदि मौजूद रहे|






