पक्षियों के लिए परिंडे स्थापित किए
बहरोड़ (मयंक जोशीला) भीषण गर्मी को देखते हुए आज राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय रिवाली में हर वर्ष की भांति पक्षियों के लिए परिंडे स्थापित किए गए। इस अवसर प्राचार्य सरोज यादव, गजेंद्र यादव, अविनाश कुमार, संजय आर्य, शक्ति सिंह, संतोष, रामफल, किरण लता, कमला विनोद यादव कोयल, मंजू, नरेश कुमार, देशराज, हेमंत कुमार, राकेश कुमार उपस्थित रहे।