फालना: मेड़तिया सिलावट गोड़वाड़ बिरादरी का 16वां आम जलसा संपन्न, मोहम्मद शाकिर चुने गए सदर

Apr 12, 2026 - 16:17
 0
फालना: मेड़तिया सिलावट गोड़वाड़ बिरादरी का 16वां आम जलसा संपन्न, मोहम्मद शाकिर चुने गए सदर

फालना (राजस्थान/ बरकत खान) मेड़तिया सिलावट गोड़वाड़ बिरादरी विकास समिति द्वारा आयोजित दो दिवसीय '16वां आम जलसा' रविवार को बिरादरी भवन, सुल्तान सागर (फालना) में अत्यंत हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस भव्य आयोजन में गोडवाड़ क्षेत्र सहित विभिन्न गांवों के समाजबंधुओं और पंचों ने बड़ी संख्या में शिरकत कर सामाजिक एकजुटता का परिचय दिया।

सेक्रेटरी बाबूखां रानी ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत कुरानखानी के साथ हुई। नायब सदर हाजी रफ़ीक साहब (अंकलेश्वर) ने दीन और दुनिया की तालीम के महत्व को समझाते हुए समाज की उन्नति, शिक्षा और एकता पर प्रकाश डाला। जलसे में समाज के भविष्य के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।

आम जलसे में आपसी सहमति से नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई, जिसमे सदर: मो. शाकिर (फालना), नायब सदर: हाजी रफ़ीक साहब (अंकलेश्वर), सेक्रेटरी: बाबू खां (रानी), नायब सेक्रेटरी: युसुफ (सांडेराव), कोषाध्यक्ष: हाजी अली मोहम्मद जी (सांडेराव), मुख्य संरक्षक एवं सलाहकार कमेटी अध्यक्ष: हाजी इब्राहिम (सांडेराव), मीडिया प्रभारी: अयूब के. सिलावट (बालोतरा) को चुना गया है।

समाज के बच्चों को उन्नत शिक्षा और बेहतर मार्गदर्शन प्रदान करने हेतु 'मेड़तिया सिलावट गोड़वाड़ बिरादरी शिक्षा समिति' का गठन किया गया। इसमें यासीन एडवोकेट (सांडेराव) और मोहम्मद शरीफ (फालना) को संरक्षक व सलाहकार के रूप में सर्वसम्मति से नियुक्त किया गया।

अक्टूबर में होगा प्रतिभा सम्मान समारोह बनाने में सभी कार्यकर्ताओं का विशेष योगदान रहा। उन्होंने घोषणा की कि आगामी अक्टूबर माह में समाज की होनहार प्रतिभाओं के लिए एक भव्य 'प्रतिभा सम्मान समारोह' आयोजित किया जाएगा, जिसकी रूपरेखा तैयार की जा रही है।

मुख्य संरक्षक हाजी इब्राहिम खा सांडेराव ने युवाओं को संस्कारों की ओर अग्रसर करने और सामाजिक कुरीतियों को दूर करने का आह्वान किया। नवनिर्वाचित कार्यकारिणी ने बिरादरी के प्रति निष्ठा व्यक्त करते हुए समाज के हर सदस्य के सुख-दुःख में साथ खड़े रहने का संकल्प लिया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................