ठाकुर भीम सिंह मास्टर मेमोरियल समिति ठेठर बासना द्वारा आगामी सामाजिक कार्यक्रमों की कुछ रूपरेखा घोषित
खैरथल-तिजारा (जयबीर सिंह) ठेठर बासना जिला (खैरथल -तिजारा)गाँव और क्षेत्र में सामाजिक सेवा और विकास की दिशा में अग्रणी संस्था ठाकुर भीम सिंह मास्टर जी मेमोरियल समिति, ठेठर बासना द्वारा आगामी समय में अनेक जनकल्याणकारी कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। समिति के सचिव श्री गजेन्द्र सिंह जी ने जानकारी देते हुए बताया कि गुरुजी की स्मृति में गठित इस समिति ने हमेशा शिक्षा, स्वास्थ्य और खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य किए हैं और अब एक बार फिर समिति जनहित में सक्रिय भूमिका निभाने जा रही है।
प्रस्तावित कार्यक्रम इस प्रकार हैं:
बोर्ड परीक्षा में 75% से अधिक अंक लाने वाले विद्यार्थियों का सम्मान: - समिति क्षेत्र के उन सभी प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को सम्मानित करेगी जिन्होंने इस वर्ष बोर्ड परीक्षा में 75 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त किए हैं। यह पहल विद्यार्थियों को प्रोत्साहन देने और शिक्षा के क्षेत्र में जागरूकता फैलाने हेतु की जा रही है।
- निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन:
क्षेत्र के नागरिकों के लिए नि:शुल्क आंखों की जांच और उपचार हेतु एक विशेष नेत्र शिविर का आयोजन किया जाएगा, जिससे समाज के वरिष्ठ नागरिकों और जरूरतमंदों को राहत मिलेगी।
- मांघा माजरा में विद्यालय पुनः प्रारंभ करवाने की पहल:
लंबे समय से बंद पड़े मांघा का माजरा विद्यालय को दोबारा शुरू कराने के लिए समिति प्रशासन से संपर्क करेगी और ज़रूरी प्रयास करेगी ताकि बच्चों को शिक्षा के लिए दूर न जाना पड़े।
खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन: -युवाओं में ऊर्जा, नेतृत्व और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता लाने हेतु विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। इससे स्थानीय प्रतिभाओं को आगे आने का अवसर मिलेगा।
समिति के पूर्व सामाजिक योगदान:
- समिति ने पूर्व में भी कई उल्लेखनीय कार्य किए हैं, जैसे:
- बासनी स्कूल में विज्ञान विषय की शुरूआत करवाना
- बासनी में स्वतंत्रता के बाद पहला बैंक खुलवाना
- निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविरों का आयोजन
- पत्रकारों एवं आमंत्रित अतिथियों का सम्मान
- शिक्षा को बढ़ावा देना एवं छोटे-बड़े क्षेत्रों में विकास कार्यों को प्रोत्साहित करना
ठाकुर भीम सिंह मेमोरियल समिति निरंतर सामाजिक सरोकारों से जुड़ी रही है और हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी समाज हित में नए कीर्तिमान स्थापित करने हेतु प्रतिबद्ध है।

