आईएएस वर्मा की कथित आपत्तिजनक टिप्पणी पर तीखा विरोध, विप्र फाउंडेशन ने राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा

Nov 27, 2025 - 12:27
 0
आईएएस  वर्मा की कथित आपत्तिजनक टिप्पणी पर तीखा विरोध, विप्र फाउंडेशन ने राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा

अलवर (अनिल गुप्ता)  भिवाड़ी में मध्यप्रदेश कैडर के आईएएस अधिकारी संतोष वर्मा द्वारा ब्राह्मण समाज की बेटियों पर की गई कथित अपमानजनक टिप्पणी को लेकर विरोध तेज हो गया है। भिवाड़ी में विप्र फाउंडेशन ने कड़ी आपत्ति जताते हुए एडीएम सुमित्रा पारीक को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के नाम ज्ञापन सौंपा।
संगठन ने कहा कि वीडियो में दिखाई दे रही भाषा न केवल ब्राह्मण समाज, बल्कि पूरे भारतीय नारी सम्मान का घोर अपमान है। यह टिप्पणी समाज में वैमनस्य फैलाने वाली मानसिकता का संकेत देती है, जिससे देशभर में भारी आक्रोश है।
विप्र फाउंडेशन ने स्पष्ट मांग की है कि अधिकारी संतोष वर्मा को तत्काल प्रभाव से पद से हटाकर कठोरतम कानूनी दंड दिया जाए, ताकि संदेश जाए कि नारी गरिमा के खिलाफ कोई कृत्य बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
संगठन ने कहा कि यह केवल “विवाद” नहीं, बल्कि “गंभीर सामाजिक अपराध” है। जनता अब निर्णायक कार्रवाई की प्रतीक्षा में है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................