बाबा लालदास महाराज का मेला 10 व 11 जून को
नौगावा (छगन चेतिवाल)
मेवात के महान संत श्री श्री 108 बाबा लालदास महाराज का विशाल लक्खी मेला 10 व 11 जून को होगा। बाबा लालदास मंदिर कमेटी शेरपुर के अध्यक्ष रवि कपूर ने बताया की मेवात के महान संत एवं सांप्रदायिक सद्भाव के प्रतीक संत श्री 108 श्री बाबा लालदास जी महाराज का दो दिवसीय विशाल मेला 10 व 11 जून को आयोजित किया जाएगा। बाबा लाल दास जी का मेला हर वर्ष ज्येष्ठ शुक्ल पूर्णिमा को भरता है।जिसमें हरियाणा दिल्ली राजस्थान उत्तर प्रदेश सहित अन्य राज्यों के लाखों भक्त बाबा के दर्शन के लिए आते हैं। मन्नत पूरी होने पर बाबा के भक्त नौगांवा लाल दास गेट से दंडोती लगाते हुए बाबा के दर पहुंचते हैं। 10 जून को शाम 7:30 बजे सामूहिक आरती की जाएगी।उसके बाद बाबा के पाद प्रक्षालन एवं चादर समारोह आयोजित होगा। रात्रि को विशाल जागरण का आयोजन किया जाएगा। तथा 11 जून को बाबा लालदास का विशाल मेला भरेगा। दूर दराज से आए लोगों बाबा के भक्तों के लिए रहने की निशुल्क व्यवस्था भी मंदिर कमेटी के द्वारा की जाती है। साथ ही बाबा के भक्तों के द्वारा विशाल भंडारे का आयोजन भी किया जाता है।


