बिजयनगर श्री दिगंबर जैन नवयुक मंडल की नई कार्यकारिणी गठित

Jun 7, 2025 - 22:24
 0
बिजयनगर श्री दिगंबर जैन नवयुक मंडल की नई कार्यकारिणी गठित

गुरला:- बिजयनगर  श्री दिगंबर जैन नवयुक मंडल, बिजयनगर की नवीन कार्यकारिणी का गठन बुधवार को स्थानीय सथाना बाजार स्थित श्री 1008 चंदाप्रभु दिगंबर जैन मंदिर प्रांगण में हुआ। इसका गठन सकल दिगंबर जैन समाज के अध्यक्ष सुनील कोठारी की उपस्थिति में सर्वसम्मति से किया गया।
इस अवसर पर जैन समाज के सभी पदाधिकारियों नवयुवक मंडल के सदस्यों द्वारा  सर्वसम्मति से अजय कोठारी को अध्यक्ष,अक्षत जैन को मंत्री तथा  मोहित गोधा को कोषाध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया।कार्यक्रम में स्थानीय श्री दिगंबर जैन समाज के अनेक गणमान्यजनों की उपस्थिति रही। ज्ञात रहे अक्षत जैन पूर्व में भी कई सामाजिक संस्थाओं से जुड़े हैं। समाज सेवा में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा है।  मिलनसार और गुरु सेवा के कारण अक्षत जैन विजयनगर  में समाजसेवक,गुरु भक्त के रूप में काफी लोकप्रिय है। अध्यक्ष कोठारी भी समाज में लोकप्रिय है।

  • बद्रीलाल माली  

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................