स्ट्रीट लाइट खराब होने से स्थानीय नागरिक परेशान

Jun 11, 2025 - 14:50
 0
स्ट्रीट लाइट खराब होने से स्थानीय नागरिक परेशान

लक्ष्मणगढ (अलवर) कमलेश जैन   कस्बे की स्ट्रीट लाइट खराब होने के कारण नागरिकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसकी जानकारी देने के बाद भी नगर पालिका लापरवाह बनी हुई है। 
नागरिक जैकी खंडेलवाल अनिल शर्मा, अंकित ने बताया कि कस्बे की अधिकांश सड़को की लाइटे खराब पड़ी हुई है। कस्बे में  लगाई गई ज्यादातर रोड लाइट नहीं जल रही।  इनकी देखरेख करने व मरम्मत करने वाला कोई नहीं है। नागरिकों ने बताया कि स्ट्रीट लाइट को लेकर कई बार नगर पालिका को अवगत करवा चुके हैं, मगर नगर पालिका प्रशासन ने इसे सुधारने के लिए कोई बदलाव नहीं किया।
नागरिकों ने बताया कि सुबह, शाम, के समय जब वे भ्रमण करने के लिए मार्ग से  निकलते हैं, तो देर शाम के समय अंधकार छा जाता है। उन्होंने कहा कि  स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था में सुधार नहीं होने से कस्बे में रात्रि को चोरी का एवं बीच सड़क पर आवारा पशुओं के बैठने से दुर्घटना होने का अंदेशा बना रहता है। कस्बे में अंधेरे से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।  विद्युत इंचार्ज  रवि चौधरी का कहना है कि रोड लाइटों के पार्ट्स का अभाव होने से समस्या बनी हुई है। सामान उपलब्ध नहीं होने के बारे में अधिकारियों को अवगत करा दिया गया है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................