कृषकों ने देखा पीएम किसान परियोजना धन-धान्य एवं दलहन मिशन का लाइव प्रसारण

Oct 11, 2025 - 12:56
Oct 11, 2025 - 12:57
 0
कृषकों  ने देखा पीएम किसान परियोजना धन-धान्य एवं दलहन मिशन का लाइव प्रसारण

रामगढ़ अलवर (राधेश्याम गेरा)

 कृषि विज्ञान केंद्र नौगांव परिसर में शनिवार 11 अक्टूबर 2025 को एलईडी स्क्रीन के माध्यम से नौगांव क्षेत्र के कृषकों कृषक महिलाओं एवं युवाओं को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुभारंभ की गई 42000 करोड़ राशि की परियोजनाओं का लाइव प्रसारण कर कृषकों को दिखाया गया ।
इस कार्यक्रम के दौरान कृषि अनुसंधान केंद्र के डॉ गोपाल लाल चौधरी क्षेत्रीय निदेशक एवं डॉ सुभाष चंद्र यादव वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष कृषि विज्ञान केंद्र नौगांव सहित कृषि महाविद्यालय से डा रामू मीणा डॉ सुरेश मीणा डॉ गणेश कोली एवं अनुसंधान केंद्र से डॉ सुरेश लोहरा सहित डॉ हंसराज माली कृषि विज्ञान केंद्र से एवं डॉ पूनम सहित कर्मचारी कर्मचारी एवं अधिकारियों के साथ-साथ 350 से अधिक कृषक कृषक महिलाएं युवा सम्मिलित हुए।

इस कार्यक्रम के दौरान कृषि प्रदर्शनियों, प्राकृतिक खेती, उन्नत बीज उत्पादन तकनीक, बीजों की उपलब्धता, विभिन्न किस्म का प्रदर्शन एवं आने वाली रबी फसलों में मुख्य रूप से सरसों, गेहूं, जो आदि के बीजों की उपलब्धता, उन्नत किस्म के बारे में एवं संतुलित उर्वरकों सहित बीज उपचार एवं कीट बीमारियों से सावधानी के बारे में विस्तार से किसानों को बताया गया ।इस दौरान केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देश के किसानों के लिए दलहन मिशन का शुभारंभ नई दिल्ली के भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान से सीधा प्रसारण के द्वारा किया । जिसमें दलहनी फसलों की आत्मनिर्भरता सुनिश्चित करने के लिए मिशन एवं प्रधानमंत्री धन-धान्य योजना की शुरुआत की साथ ही 1100 से अधिक कृषि परियोजनाओं का शुभारंभ किया गया एवं कृषि के क्षेत्र में लगातार हो रही अभूतपूर्व उपलब्धियां एवं वृद्धि का विस्तार से अपने संबोधन मे बताया गया

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................