राजगढ़ मे घर के अंदर बैठे स्वान को बघेरे ने बनाया शिकार आधा शरीर जंगल में ले भागा

May 23, 2026 - 17:08
 0
राजगढ़ मे घर के अंदर बैठे स्वान को बघेरे ने बनाया शिकार आधा शरीर जंगल में ले भागा

राजगढ़ (अलवर) अनिल गुप्ता 
राजगढ़ कस्बे के औद्योगिक क्षेत्र स्थित शेखा की बगीची के समीप घर के अंदर बैठे पालतू स्वान पर बघेरे में हमला कर दिया और स्वान की गर्दन को अलग कर आधे शरीर को लेकर जंगलों में चला गया। उक्त पूरा घटनाक्रम घर मे लगे सीसीटीवी में कैद हो गया। वही बघेरे की मूवमेंट से मकान में रह रहे लोगो व आस-पास के ग्रामीणों में भय का माहौल है। इसको लेकर उन्होंने वन विभाग से तारबंदी करने की मांग की है। मकान मालिक विश्राम मीना ने बताया कि उनकी घर की बाउंड्रीवाल को फांदकर बघेरा अंदर आ गया और उनके पालतू स्वान पर हमला कर दिया। हमले के बाद बघेरे और स्वान में करीब 16 मिनट तक घर के बॉउंड्रीवाल के अंदर संघर्ष करते रहे और स्वान की गर्दन अलग कर दी।

उसके बाद बघेरा करीब 16 मिनट बाद बॉउंड्रीवाल को फांदकर जंगल की तरफ चला गया और स्वान की गर्दन अलग करके शेष शरीर को ले गया। उन्होंने बताया कि पूर्व में भी करीब एक साल पहले भैंस का बच्चा बंधा हुआ था। उस पर भी ऐसे ही हमला किया था। लेकिन उस समय जाग होने पर चिल्लाने पर बघेरा छोड़कर चला गया और पहले भी दो स्वानो को ले जा चुका है। इसको लेकर वन विभाग के रेंजर को सूचना दी थी। उन्होंने बताया कि पहाड़ी क्षेत्र है, जंगली जानवरों का भय रहता है। प्रशासन से इसके लिए तारबंदी करने की मांग की है। सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। जहां पगमार्को का जायजा लेकर आगे की कार्यवाही जारी करदी।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................