अलवर पेट्रोलियम डीलर एसोसिएशन के चुनाव 22 जून को होंगे सम्पन्न
लक्ष्मणगढ़ (अलवर/कमलेश जैन ) राजगढ़- अलवर पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन के चुनाव 22 जून को एक निजी होटल में संपन्न होंगे चुनाव अधिकारी जिनेंद्र जैन व अभिलाष भारद्वाज ने बताया कि संगठन के चुनाव हर 2 वर्ष में संपन्न कराए जाते हैं इस बार 16 जून तक प्रत्यक्ष प्रत्याशियों के नामांकन फार्म जमा करने की अंतिम तिथि है ।अभी चुनाव व मतदान सूची का प्रकाशन हो चुका है प्रत्याशियों को नामांकन फार्म के साथ ₹2100 जमा कराने होंगे । प्रत्याशी अपना नाम 19 जून तक वापस ले सकते हैं। तपश्चात 22 जून को चुनाव संपन्न होंगे


