श्याम संकीर्तन पोस्टर का विमोचन; भरतपुर में एक अक्टूबर को मनाया जाएगा श्याम उत्सव
भरतपुर (विष्णु मित्तल) श्री लखदातार युवा मित्र मण्डल वं श्री श्याम बाबा के प्रेमियों के द्वारा एक अक्टूबर को तृतीय श्री श्याम संकीर्तन महोत्सव मनाया जाएगा, जिसकी तैयारियां जारी हैं और कार्यक्रम की रूपरेखा तय कर श्याम संकीर्तन पोस्टर का विमोचन किया गया। जिसके बाद श्री गणेश, श्री श्याम बाबा, श्री राम दरबार की पूजा अर्चना कर पहला निमंत्रण अटलबन्ध दरवाजा श्री गणेश मंदिर और कुम्हेर गेट श्री राम दरबार मंदिर को दिया गया। पोस्टर विमोचन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राम दरबार मंदिर के महन्त रघुवर दास महाराज व विशिष्ठ अतिथि संरक्षक अमर चन्द मंगल, संरक्षक गोविन्द मंगल, अध्यक्ष सोमनाथ गुप्ता व महामंत्री शैलेन्द्र सेन विशिष्ट अतिथि रहे। अध्यक्षता जिला अग्रवाल महासभा के जिला महामंत्री ओम प्रकाश गुप्ता अचार वाले ने की।
मण्डल के उपाध्यक्ष रमेश शर्मा एवं मीडिया प्रभारी विकास कुमार ने बताया कि श्री लखदातार युवा मित्र मण्डल के द्वारा राम दरबार मंदिर कुम्हेर गेट के महन्त रघुवर दास महाराज के सानिध्य में एक अक्टूबर को तृतीय श्री श्याम संकीर्तन महोत्सव मनाया जा रहा है, जो कार्यक्रम सेक्टर-3 राज गार्डन में सायं 6 बजे से प्रभु की इच्छा तक मनाया जाएगा। कार्यक्रम सफलता के लिए 17 सितम्बर को श्री श्याम बाबा पोस्टर का विमोचन किया गया और श्री गणेश, श्री श्याम बाबा को निमंत्रण दिया।
मण्डल के संरक्षक गोविन्द मंगल एवं उद्योगपति ओम प्रकाश गुप्ता अचार वाले ने बताया कि श्याम महोत्सव में मथुरा पीठ वृन्दावन के गौसेवी सन्त गोपेश कृष्ण दास महाराज एवं श्रीधाम वृन्दावन के कथा वाचक सन्त राजेन्द्र दास देवाचार्य महाराज पधार रहे है। संकीर्तन में दिल्ली के गायक राहुल सांवरा, कानपुर के त्रिभुवन सिंह, पहाडी के धर्मवीर सिंह बृजवासी, कुम्हेर के विशाल सैनी, भरतपुर की तनु फौजदार आदि भजन की प्रस्तुतियां देंगे। इस अवसर पर सन्त रघुवर दास महाराज गोविन्द मंगल , अमर चन्द मंगल, सोम नाथ गुप्ता,शैलेन्द्र सैन , मनोज अग्रवाल , रमेश शर्मा,प्रवीण खंडेलवाल ,विकास कुमार , जेठालाल ,शिशुपाल कृष्ण कुमार बंसल, नरेश परवानी, चीरू सिंह, सोनू शर्मा, शिवा वर्मा, शेखर शर्मा, अमित आदि मौजूद रहे ।

