वर्ल्ड यूनिवर्सिटी गेम्स में उदयपुर के अंशुमान का चयन:भारतीय बास्केटबॉल टीम का करेंगे प्रतिनिधित्व

Jun 19, 2025 - 14:39
Jun 19, 2025 - 14:45
 0
वर्ल्ड यूनिवर्सिटी गेम्स में उदयपुर के अंशुमान का चयन:भारतीय बास्केटबॉल टीम का करेंगे प्रतिनिधित्व

उदयपुर (राजस्थान)

उदयपुर के प्रतिभावान खिलाड़ी अंशुमान सिंह शेखावत का बास्केटबॉल की इंडियन यूनिवर्सिटी टीम में चयन हुआ है। वे 16 से 27 जुलाई तक जर्मनी में होने वाले वर्ल्ड यूनिवर्सिटी गेम्स में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। उनका चयन ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर किया गया है। भारत ने पहली बार बास्केटबॉल में इंडियन यूनिवर्सिटी टीम के लिए क्वालिफाई किया है। वर्तमान में राजस्थान की सीनियर बास्केटबॉल टीम के सदस्य अंशुमान पहले उत्तराखंड में नेशनल गेम्स और ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में भी खेल चुके हैं। रेलवे कॉलोनी, स्वरूप सागर निवासी अंशुमान वर्तमान में पंजाब यूनिवर्सिटी पटियाला से बीपीएड कर रहे हैं। उनके पिता महेन्द्र सिंह शेखावत भी अंतरराष्ट्रीय बास्केटबॉल खिलाड़ी रह चुके हैं। वर्तमान में रेलवे में चीफ टिकट इंस्पेक्टर हैं। 12 सदस्यीय भारतीय टीम 30 जून से केरल में प्रशिक्षण शिविर में भाग लेगी। टीम का पहला मुकाबला 19 जुलाई को अमेरिका से होगा, उसके बाद क्रमशः लातविया, रोमानिया और कोरिया से मैच खेले जाएंगे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................