महुवा व मंडावर में निकाय चुनावों को लेकर भाजपा की संगठनात्मक बैठक 22 अगस्त शनिवार को, दावेदारों से लिए जाएँगे आवेदन

Aug 21, 2026 - 18:16
 0
महुवा व मंडावर में निकाय चुनावों को लेकर भाजपा की संगठनात्मक बैठक 22 अगस्त शनिवार को, दावेदारों से लिए जाएँगे आवेदन

महुवा (अवधेश अवस्थी)। आगामी नगरीय निकाय चुनाव 2026 की तैयारियों को लेकर शनिवार को महुवा विधानसभा क्षेत्र के भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठकें आयोजित की जाएँगी। यह बैठकें महुवा विधायक राजेंद्र मीणा तथा चुनाव प्रभारियों के सानिध्य में संपन्न होंगी।

बैठक में महुवा एवं मंडावर नगरपालिका क्षेत्र में पार्षद पद का चुनाव लड़ने के इच्छुक दावेदारों से आवेदन पत्र प्राप्त किए जाएँगे। इस दौरान प्रदेश नेतृत्व द्वारा नियुक्त महुवा नगरपालिका के चुनाव प्रभारी जगमोहन भगेल एवं मंडावर नगरपालिका के चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र सिंह विशेष रूप से मौजूद रहेंगे। बैठकों के साथ ही दोनों नगरपालिकाओं के चुनाव कार्यालयों का विधिवत उद्घाटन भी किया जाएगा।

  • महुवा बैठक का समय एवं स्थान: प्रातः 10:30 बजे, राधा रानी मैरिज गार्डन (जयपुर रोड, महुवा)।
  • मंडावर बैठक का समय एवं स्थान: दोपहर 2:00 बजे, पंचायती धर्मशाला (मंडावर कस्बा)।

विधायक राजेंद्र मीणा ने महुवा एवं मंडावर क्षेत्र के सभी बीजेपी मंडल पदाधिकारियों, बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं तथा चुनाव लड़ने के इच्छुक दावेदारों से समय पर बैठक में पहुँचने का आह्वान किया है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................