एकादशी पर दंडौती व निशान के साथ श्यामेश्वर धाम पहुंचे श्रद्धालू

Jun 22, 2025 - 12:01
 0
एकादशी पर दंडौती व निशान के साथ श्यामेश्वर धाम पहुंचे श्रद्धालू

रामगढ़(अमित कुमार भारद्वाज) । एकादशी पर श्री श्यामेश्वर धाम पर बड़ी संख्या में दंडौती यात्रा व निशान लेकर आ रहे श्याम श्रृद्धालुओं का दिन भर आना-जाना लगा रहा। एमआईए क्षेत्र से कमालपुर, सोतका, भजेडा, सैंथली, चौमा व तिलवाड़ सहित 20 गांवों से श्रद्धालु श्यामेश्वर धाम पहुंचे। वहीं दूसरी तरफ अयोध्या से श्रीहरि गोपाल आश्रम वृंदावन की संस्थापक एवं कथा वाचक शिवांगी गोस्वामी संध्या आरती में शामिल होकर दर्शन किए। यहां मंदिर कमेटी ने उनका मंदिर श्री श्यामेश्वर धाम का प्रतीक चित्र व श्याम दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान उदासीन मंगल आश्रम टोडली महंत ब्रह्ममुनि महाराज,  जन कल्याण समिति अध्यक्ष जवाहरलाल तनेजा महेंद्र गोपालिया दिनेश शर्मा एडवोकेट मदन मुखिया पंडित नवीन शर्मा राकेश सतीजाअनिल जैन, संजय मित्तल, दिनेश चौधरी, चमन सैनी, रवि कालरा, रामकुंवार यादव, रोशन सैनी, राजवीर पटेल व मौजूद रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................