अज्ञात कारणों से झौंपडी में आग लगने से घरेलू सामान हुआ राख

Sep 16, 2024 - 09:18
 0
अज्ञात कारणों से झौंपडी में आग लगने से घरेलू सामान हुआ राख

राजगढ़ (अलवर)
राजगढ़ क्षेत्र के गांव माचाडी स्थित कोठारी का बास में अज्ञात कारणों के चलते झोपड़ी में आग लग गयी। आग लगने के कारण झोपडी में रखा घरेलू सामान सहित करीब 20 हजार रुपये की नगदी जलकर राख हो गयी। मुन्नी देवी ने बताया कि सुबह करीब 4 बजे उनकी झोपड़ी में आग लग गयी। वे सब लोग झोपड़ी के बाहर सो रहे थे। उन्होंने बताया कि उनकी पुत्रवधु गर्भवती है। उसकी डिलीवरी के लिए करीब 20 हजार रुपये रखे हुए थे। जो आग की भेंट चढ़ गए। जबकि उनकी आर्थिक स्थित पहले से ही बहुत कमजोर है। घनश्याम नायक ने बताया कि सुबह जब आग की लपटें देखी तो बस्ती के आस-पास लोग एकत्रित हो गए। जिन्होंने पास में बने पोखर से पानी लाकर आग पर काबू पाया। जब तक झोपड़ी में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया था। परिजनों का आग के कारण हुए नुकसान के कारण रो-रोकर बुरा हाल है। उन्होंने प्रशासन से सहायता की मांग की है।

  • अनिल गुप्ता 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................