दिगम्बर जैन महासमिति में मंजू जैन कैपिटल सम्भाग अध्यक्ष हुई निर्वाचित

Jun 24, 2025 - 14:13
 0
दिगम्बर जैन महासमिति में मंजू जैन  कैपिटल सम्भाग अध्यक्ष हुई निर्वाचित

जयपुर (कमलेश जैन) श्री दिगंबर जैन महासमिति जयपुर कैपिटल संभाग के चुनाव राष्ट्रीय अध्यक्ष शीला डोडया के निर्देशानुसार राजस्थान अंचल अध्यक्ष शालिनी बाकलीवाल और प्रदेश कोषाध्यक्ष विद्युत लुहाड़िया दोनों चुनाव अधिकारियों के सानिध्य में निर्विरोध सानंद संपन्न हुए।
अध्यक्ष मंजू जैन सेवा वाले गायत्री नगर से, मंत्री विनीता बोहरा वैशाली नगर से, कोषाध्यक्ष आशा लुहाडिया कीर्ति नगर से, महिला प्रकोष्ठ मंत्री सरोज जैन मोहनबाड़ी से, युवा प्रकोष्ठ मंत्री नीतू जैन आदर्श नगर से और दो मनोनीत सदस्यों के रूप में लता बाकलीवाल वैशाली नगर से, सुनीता जैन गायत्री नगर को निर्विरोध चुना गया।
चुनाव में गायत्री नगर, मंगल विहार, मालवीय नगर सेक्टर 3, बरकत नगर, कालवाड़ रोड मंगलम सिटी, आदर्श नगर, मोहनबाड़ी, सेठी कालोनी, झोटवाड़ा आदि  इकाइयों के सदस्य मौजूद थे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................