लिली में निकाली भगवान परशुराम जी की भव्य शोभा यात्रा
लक्ष्मणगढ़ (अलवर) नगर पालिका क्षेत्र के गांव लीली मे ब्राह्मण समाज के द्वारा भगवान परशुराम जी की भव्य शोभायात्रा निकाली। शोभा यात्रा में समस्त लीली ब्राह्मण समाज के बुजुर्ग व मातृशक्ति और युवाओं ने इस शोभायात्रा में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। शोभायात्रा भोले बाबा के मंदिर से समस्त गांव में होते हुए स्कूल वाले हनुमान जी महाराज के मंदिर पर पहुंच कर यात्रा का समापन हुआ।
सभी समाज के अतिथियों और गांव वासियों ने भगवान परशुराम जी की पूजा अर्चना कर आरती की । मीनेश तिवाडी लीली संयुक्त सचिव, जिला ब्राह्मण महासभा ने बताया आसपास गांव के आगंतु समस्त ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष समाज के बंधुओ का भाजपा लक्ष्मणगढ़ मंडल अध्यक्ष संजीव कटारा भाजपा खोह मंडल के अध्यक्ष विक्रम शर्मा का लीली ब्राह्मण समाज ने स्वागत व अभिनंदन किया। तत्पश्चात सभी उपस्थित लोगों ने एक साथ बैठकर प्रसाद के रूप में अल्पाहार किया।
इस भव्य कार्यक्रम में मोतीलाल शर्मा, रामावतार शर्मा, सतीश शर्मा, पूर्ण शर्मा , ओमप्रकाश तिवाड़ी,नन्नू शर्मा, राजेंद्र सैदावत, हंसराज तिवाडी, दिनेश चंद शर्मा, विजय मिश्रा, फूलचंद शर्मा, सुनील मिश्रा, त्रिलोक तिवाडी, मनोहर शर्मा, मंगतू प्रधान, रामबाबू तिवाड़ी, श्याम सुंदर तिवाडी, साहिल तिवारी, गोलू तिवाडी आदि समाज के लोग और ग्रामवासी मौजूद रहे।