अब नहीं चलेगा सूदखोरी का खेल: विधायक गोपीचंद का कांग्रेस पर तीखा वार, बोले - अपराधियों की मिलीभगत अब आएगी सामने"

Jun 24, 2025 - 14:22
 0
अब नहीं चलेगा सूदखोरी का खेल: विधायक गोपीचंद का कांग्रेस पर तीखा वार, बोले - अपराधियों की मिलीभगत अब आएगी सामने"

जहाजपुर (मोहम्मद आज़ाद नेब) भीलवाड़ा में उजागर हुए सूदखोरी प्रकरण ने न सिर्फ जिले को हिला कर रख दिया है, बल्कि सियासी गलियारों में भी हलचल तेज कर दी है। सोमवार को  पंचायत समिति में आयोजित पत्रकार वार्ता में विधायक गोपीचंद मीणा ने कांग्रेस पर जोरदार हमला बोलते हुए साफ कहा कि “कांग्रेस ने अपराध को पाला-पोसा है और सूदखोरों-सट्टेबाजों को खुली छूट दी है।”

विधायक मीणा के तेवर इस कदर तल्ख थे कि उन्होंने कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव धीरज गुर्जर के रिश्तेदारों की गिरफ्तारी तक की मांग कर डाली। उनका कहना था कि "जो लोग गरीबों की मजबूरी का फायदा उठाकर उनका खून चूस रहे हैं, अब उनकी गिनती सीधे अपराधियों में होगी। भाजपा की सरकार उन्हें बख्शने वाली नहीं है।"

उन्होंने आगे कहा कि जो भी इस धंधे में लिप्त हैं, वो जेल जाने को तैयार रहें। मीणा ने पुलिस की कार्यप्रणाली की तारीफ करते हुए विश्वास जताया कि जल्द ही इस अवैध धंधे की जड़ें पूरी तरह से उखाड़ दी जाएंगी। साथ ही, उन्होंने चेतावनी दी कि सट्टा, उधारी और गिरोह बाज़ी के जरिए जो जिले का माहौल बिगाड़ रहे हैं, उनके दिन अब लद चुके हैं। इस मौके पर पंचायत समिति प्रधान प्रतिनिधि किशोर कुमार शर्मा, भाजपा नगर अध्यक्ष महेंद्र खटीक समेत कई पार्टी पदाधिकारी भी मौजूद थे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................