कांग्रेस व आरजेडी की रैली में अभद्र टिप्पणी करने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने विरोध जताते हुए सौपा ज्ञापन

Sep 1, 2025 - 13:27
 0
कांग्रेस व आरजेडी की रैली में अभद्र टिप्पणी करने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने विरोध जताते हुए सौपा  ज्ञापन

महुवा,दौसा (अवधेश अवस्थी)

महुवा भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की स्वर्गीय माताजी के लिए कांग्रेस व आरजेडी द्वारा अभद्र टिप्पणी करने पर महुआ विधानसभा क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा रैली निकालकर उपखंड अधिकारी कार्यालय पहुंचकर विरोध प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सोपा।

प्राप्त जानकारी अनुसार विधानसभा क्षेत्र के महुवा में उपखण्ड कार्यालय पर भाजपा पदाधिकारियो और वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के द्वारा देश के अशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की स्वर्गीय पूज्य माताजी के प्रति अभद्र शव्दों से अपमानित करने पर कांग्रेस व आरजेडी के नेताओं के विरोध में रैली निकाल करनारेबाजी करते हुए व विरोध प्रदर्शन कर घोर निंदा करते हुए राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सोपा ।

इस अवसर पर महुवा मंडल अध्यक्ष भगवान सहाय तिवाड़ी ,कुलदीप सिंह मंडल अध्यक्ष मंडावर ,पूर्व जिला अध्यक्ष टीकम सिंह गुर्जर , सत्यनारायण शर्मा,डॉक्टर माधव खंडेलवाल ,कुंवर सिंह,नेमी चंद गुप्ता ,राजकुमार गोयल , विजय सिंह चौहान,वेद प्रकाश गुप्ता,श्याम सुंदर सारवान,खेम सिंह गुर्जर,गणेश समलेटी,हरिशंकर,नरेंद्र तिवाड़ी,सुशील सैन,सुनील ,हरचन्द सैनी सहित सैकड़ो भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................