आयुष्मान आरोग्य मंदिर में जन्मदिन पर किया पौधारोपण
उदयपुरवाटी (सुमेर सिंह राव)
कस्बे में 3 नंबर चुंगी स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर में बुधवार को चिकित्सा अधिकारी प्रभारी डॉ.राजेंद्र कुमावत ने अपने जन्मदिन के मौके पर हर्बल गार्डन में पौधारोपण कर गार्डन में हरितमा की चादर को बढ़ाया।गार्डन में पहले से ही कई तरह के पौधे लगाकर हरा भरा लुक का रूप दे रखा हैं। कार्यलय में उपस्थित हुए स्टाफ जनों के लिए अल्पाहार का आयोजन कर जन्म दिन को सेलिब्रेट किया।इस दौरान महेंद्र माली,मदन सैनी,संतरा, सुमन योगी,राजबाला,ममता भोंकल, विकास व विवेक कुमार आदि उपस्थित रहे।


