भाजपा मंडल टहला द्वारा संगोष्ठी का आयोजन
टहला (रितीक शर्मा)
टहला/ भारत के लोकतंत्र का काला दिन बुधवार के दिन 25 जून 1975 में कांग्रेस द्वारा अपनी कुर्सी बचाने के लिए देश में आपातकाल लगा कर देश के लोकतंत्र की हत्या की गई थी लाखों निर्दोष देशवासियों को 21 महीनों तक जेलों में यातनाएं दी गई ओर 60 हजार लोगों की जबरदस्ती नसबंदी की गई उन सभी को नमन करने हेतु बुधवार को भाजपा मंडल टहला द्वारा संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष गिर्राज शर्मा ने की एवं मुख्य वक्ता सुरेश चंद शर्मा जिला पार्षद रहे कार्यक्रम में पंचायत समिति सदस्य हंसराज कोली तथा इस कार्यक्रम के संयोजक एवं मंडल महामंत्री सियाराम सैनी, आशीष भारद्वाज, कैलाश शर्मा, सतीश शर्मा, राम अवतार शर्मा, महेश गुर्जर एवं अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

