कारोबारी का अपहरण व लूटपाट के मामले मे आरोपी गिरफ्तार:देशी कट्टा, बन्दूक सहित स्विफ्ट कार बरामद

Jun 26, 2025 - 14:46
 0
कारोबारी का अपहरण व लूटपाट के मामले मे आरोपी गिरफ्तार:देशी कट्टा,  बन्दूक सहित स्विफ्ट कार बरामद

राजगढ (अलवर) अनिल गुप्ता 
राजगढ़ पुलिस की कार्रवाई -- कारोबारी का अपहरण व लूटपाट का मामला, आरोपीयो से वारदात में प्रयुक्त कार स्वीफ्ट, 01 देशी कट्टा, 01 बन्दूक, व लूट की राशि 4500 रुपये व 01 सोने की rcअंगूठी को किया बरामद, मामले में तीन आरोपी बापर्दा व एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।  

 थानाधिकारी राजेश मीना ने बताया कि 7 जून व्यापारी नवीन सौंखिया ने मामला दर्ज करवाया कि वह  दुकान बन्द करके शाम को मोपेड से घर लौट रहे व्यापारी का ठेकडा हनुमान मन्दिर से पहले बदमाशो ने कार से  टक्कर मार कर गिरा दिया और गाडी से 04 नकाबपोश बदमाश व्यापारी के मुंह पर कपड़ा डाल कर कार में डाल दिया और  गाडी को अलवर रोड पर ले गये। बदमाशो ने व्यापारी का  फोन, सोने की अगूंठी व जेब से करीब 18 हजार रूपये निकाल लिये और ब्लेड से काटा व बन्दुक की नोक पर  फोन के फोन पे से पैसे निकाल लिये साथ ही धमका कर दस लाख रूपये घर वालों से लाने को कहा  उन्होने घर फोन करके पैसे डालने के लिए मजबूर किया ओर 10 हजार रूपये डालवा लिए। चारों तरफ नाकाबन्दी होने की वजह से बदमाश व्यापारी को भरतपुर से आगे जगंल की और झाडियो में पटक कर वहां से भाग गये। इस पर मामला दर्ज कर टीम गठित की गई। गठित टीम ने  घटना को अंजाम देने वाले 03 शातिर आरोपीयो को बापर्दा गिरफ्तार किया एवं 01 आरोपी मिलकपुर रामगढ़ निवासी सुरेंद्र सिंह को गिरफ्तार किया गया। बापर्दा आरोपीयो द्वारा पुलिस रिमाण्ड के दौरान सूचना पर बापर्दा आरोपियों से वारदात में प्रयुक्त वाहन कार स्वीफ्ट को जब्त किया गया एवं परिवादी से लूट की गई राशि 4500 रुपये 01 सोने की अंगूठी एवं घटना के समय आरोपीयो द्वारा प्रयुक्त 01 देशी कट्टा व 01 बन्दूक को बरामद किया गया। मामले में पुलिस ने चार आरोपीयो को गिरफ्तार किया है

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................