पंडित दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय संबल पखवाड़े के तहत् ग्राम खरकड़ी कलां में आयोजित हुआ शिविर

Jun 26, 2025 - 14:48
 0
पंडित दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय संबल पखवाड़े के तहत् ग्राम खरकड़ी कलां में आयोजित हुआ शिविर

 नारायणपुर (भारत कुमार)
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में पंडित दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय संबल पखवाड़े की शुरुआत हो गई है। यह पखवाड़ा 24 जून से 9 जुलाई तक आयोजित किया जाएगा जिसके तहत प्रत्येक तहसील में विभिन्न सरकारी योजनाओं और सेवाओं के संबंध में शिविर लगाए जायेंगे। शिविर में राजस्व, ग्रामीण विकास, पंचायती राज, ऊर्जा, जलदाय, कृषि, वन, खाद्य, स्वास्थ्य, पशुपालन,शिक्षा और सामाजिक न्याय विभाग की सेवाएं दी जाएंगी। नोडल सेल द्वारा शिविरों की मॉनिटरिंग की जायेगी और प्रगति रिपोर्ट पोर्टल पर अपलोड की जायेगी। ग्राम खरकड़ी कलां में आयोजित शिविर में उपखंड अधिकारी दिनेश शर्मा, तहसीलदार अनिल कुमार, पी ए पंचायती राज राजेंद्र नरूका, पटवारी राजेश गुर्जर, ग्राम विकास अधिकारी रामकिशन सैनी, कृषि विभाग से हेमराज सैनी, कृषि पर्यवेक्षक संतोष मीणा, कनिष्ठ अभियंता (विद्युत) धर्मेंद्र कोली, एलडीसी हरदेव मीणा, समाज कल्याण विभाग योगेंद्र, चिकित्सा विभाग राजेश मीणा , ए एन एम, आशा सहयोगिनी और अन्य विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................