अंत्योदय शिविर में सुरेश को मिली राहत, जताया आभार :लंबे समय से इंतजार के बाद स्वामित्व योजना में मिला आवासीय पट्टा

Jun 26, 2025 - 14:50
 0
अंत्योदय शिविर में सुरेश को मिली राहत, जताया आभार :लंबे समय से इंतजार के बाद स्वामित्व योजना में मिला आवासीय पट्टा

कोटपूतली–बहरोड़, 26 जून (भारत कुमार शर्मा)  ग्राम पंचायत जयसिंहपुरा, तहसील विराटनगर, जिला कोटपूतली-बहरोड़ के निवासी सुरेश कुमार रैगर पंडित ने दीनदयाल उपाध्याय अन्त्योदय संबल पखवाड़ा के अंतर्गत आयोजित शिविर से तुरंत राहत मिलने पर सरकार का आभार जताया।

गुरुवार को जयसिंहपुरा ग्राम पंचायत में आयोजित शिविर की जानकारी सुरेश को ग्राम सरपंच द्वारा दी गई। सुरेश को शिविर में ही उपखण्ड अधिकारी, विराटनगर अमिता मान, शिविर प्रभारी  एवं तहसीलदार विराटनगर लालाराम यादव की उपस्थिति में स्वामित्व योजना के तहत आवास का पट्टा एवं संपत्ति से संबंधित दस्तावेज मौके पर ही सौंपे गए। दस्तावेज प्राप्त होने पर सुरेश ने धन्यवाद  ज्ञापित करते हुए राज्य सरकार को धन्यवाद देते हुए कहा कि यह शिविर आमजन को राहत पहुंचाने की दिशा में एक सराहनीय पहल है।
सुरेश एवं उसके परिवार ने देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आमजन व गरीब की सुनने वाली सरकार ने हमें आवासीय पट्टा प्रदान किया है। मेरे परिवार को लम्बे इंतजार के बाद स्वामित्व योजना में पट्टे का लाभ दिया गया है। अब मैं इस पट्टे से विभिन्न योजनाओं व बैंक से वित्तीय मदद प्राप्त कर सकता हूं।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................