40 वाँ श्री श्याम सुधा रस महोत्सव: विशाल कलश यात्रा में उमड़ी महिलाओं की भीड़

Dec 25, 2023 - 19:58
 0
40 वाँ श्री श्याम सुधा रस महोत्सव: विशाल कलश यात्रा में उमड़ी महिलाओं की भीड़

कोटपूतली (बिल्लूरामसैनी) 

कोटपूतली के ग्राम रघुनाथपुरा स्थित श्री श्याम जागृति मंडल रघुनाथपुरा पाथरेड़ी द्वारा रविवार से 40 वॉ श्री श्याम सुधा रस महोत्सव का आयोजन किया गया। विशाल कलश यात्रा निकाली गई। जिसमें सैकड़ों की संख्या में महिलायें सिर पर कलश रखकर गाजे-बाजे के साथ रवाना हुई।

मंडल संयोजक बेनी प्रसाद मंगलम ने बताया कि कलश यात्रा गादली के बालाजी मंदिर से शुरू होकर गांव के विभिन्न मुख्य मार्गो से निकाली गई। कमेटी सदस्य श्रीराम यादव, राजेन्द्र चौधरी, दयाराम यादव, ख्यालीराम जांगिड़ ने बताया कि कलश यात्रा में घोड़ी, ऊंट के नृत्य का आयोजन भी किया गया। इस मौके पर धर्मपाल यादव, सन्दीप सनवाल, बन्टी यादव समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। सोमवार व मंगलवार को भतन किर्तन का आयोजन किया जायेगा। जिसमें विभिन्न कलाकारों द्वारा भजनों की प्रस्तुतियां दी जायेगी।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................