जिंदगी से हारा शक्तिमान स्टेडियम टीन शेड पर लगाई फांसी, इलाके में सनसनी

Jun 28, 2025 - 14:06
 0
जिंदगी से हारा शक्तिमान स्टेडियम टीन शेड पर लगाई फांसी, इलाके में सनसनी

जहाजपुर (मोहम्मद आज़ाद नेब) खेल-कूद के लिए बनाए गए स्टेडियम में उस वक्त सन्नाटा पसर गया जब एक युवक ने वहां अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। सावर चौराहे के पास स्थित खेल स्टेडियम के टीन शेड से युवक का शव लटकता मिला, जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

घटना पण्डेर थाने की है. दीवान जगदीश जाट ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से शव को नीचे उतारा गया और तत्काल पण्डेर अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया। मृतक की पहचान कुशायता (सावर) जिला अजमेर निवासी शक्तिमान पुत्र महावीर खारोल के रूप में हुई है।प्रारंभिक तौर पर आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शक्तिमान के परिजनों को सूचना देने के बाद शव का पोस्टमार्टम कर उन्हें सुपुर्द कर दिया गया। इस दर्दनाक घटना ने ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं की मानसिक स्थिति और समाज में बढ़ते अवसाद जैसे मुद्दों पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................