श्री महाकाल सेवा समिति की सभा का हुआ आयोजन
लक्ष्मणगढ़ (अलवर) कमलेश जैन
श्री महाकाल सेवा समिति की एक बैठक का आयोजन किया गया । इस सभा में कावड़ लाने के विषय पर विस्तार से चर्चा की गई ।
महाकाल सेवा समिति के देवकी शर्मा, मोनू खटीक, नीरज गाबा, जयपाल चांवला, अशोक चोहान ने बताया कि महाकाल सेवा समिति के द्वारा पिछले वर्षों से हरिद्वार से लक्ष्मणगढ़ डाक कावड़ लाई जाती रही है। जिसको लेकर समिति की बैठक का आयोजन किया गया। सभा में अंतिम निर्णय कावडियो का दल 18 जुलाई को लक्ष्मणगढ़ से रवानगी करेगा। वापस 20 जुलाई को कावड़ हरिद्वार से लक्ष्मणगढ़ के लिए रवानगी लेगी। 23 जुलाई को भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक होगा। उसके पश्चात विशाल भण्डारे का आयोजन किया जाएगा।


