ग्रामवासियों ने किया महासचिव कुलदीप सौगुण का स्वागत
थानागाजी/ किशोरी (रितीक शर्मा ) कुलदीप सौगुण को राजस्थान विश्वविद्यालय के एनएसयूआई इकाई का महासचिव पद पर नियुक्त करने के बाद उनके अजबगढ़ आगमन पर युवा साथियों एवं ग्रामीणों द्वारा साफा पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर स्वागत किया गया व मिली नवीन जिम्मेदारी के लिए बधाई दी। इस दौरान अजबगढ़ सरपंच प्रतिनिधि संजय सैनी,मुकेश मुहाना,वार्ड पंच विजेंद्र कुमार गुर्जर, कैलाश मीणा उपाध्यक्ष,दामोदर सैनी महासचिव, हनुमान सहाय,कालूराम,पृथ्वी राज,रोशन, दिलकुश आदि मौजूद थे।

