नवीन सत्र 2025 -26 जुलाई से प्रारंभ,तृतीय एवं पंचम सेमेस्टर हेतु नियमित कक्षाएं प्रारम्भ
लक्ष्मणगढ़ (अलवर) कमलेश जैन
राजकीय महाविद्यालय लक्ष्मणगढ़ में नवीन सत्र 2025 -26 को जुलाई से प्रारंभ हो चुका है। इसके साथ ही तृतीय एवं पंचम सेमेस्टर हेतु नियमित कक्षाएं प्रारम्भ हो गई। प्रथम सेमेस्टर के प्रवेश प्रकिया जारी है। आवेदन की अंतिम तिथि 3 जुलाई है। प्राचार्य डॉ रामावतार मीना ने बताया कि प्रवेश प्रकिया के बाद शिक्षण कार्य प्रारंभ होगा।